अशोक लीलैंड को पहली तिमाही में हुआ ₹594 करोड़ का फायदा, शेयर ने लगाई 3.6% की छलांग
अशोक लीलैंड का शेयर गुरुवार को 3.6% चढ़कर ₹124 के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। कंपनी को जून तिमाही में ₹594 करोड़ का मुनाफा हुआ है जो पिछले साल के ₹525 करोड़ के मुकाबले 13.4% अधिक है जबकि रेवेन्यू ₹8,725 करोड़ हो गया। वहीं, इस अवधि में कंपनी द्वारा बेचे गए वाहनों की संख्या भी सालाना आधार पर 1% बढ़ी।