अशिक्षित लोगों का देश बनता जा रहा है बांग्लादेश: तिरंगे के अपमान को लेकर तसलीमा नसरीन
बांग्लादेश के एक विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को ज़मीन पर बनाए जाने की तस्वीर वायरल होने के बाद लेखिका तसलीमा नसरीन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि बांग्लादेश अशिक्षित व दुष्ट लोगों का देश बनता जा रहा है। उन्होंने आगे कहा, "कोई भी सही व्यक्ति किसी देश के झंडे का अपमान नहीं करेगा।"