अशोक सूता ने ₹762 करोड़ में बेची Happiest Minds की 6% हिस्सेदारी
हैप्पीएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज़ लिमिटेड के फाउंडर अशोक सूता ने ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के ज़रिए ₹762 करोड़ मूल्य के शेयर बेच दिए हैं। सूता ने ₹834.87/शेयर के मूल्य पर मानसी शेयर ऐंड स्टॉक ऐडवाइज़र्स और पीआरबी सिक्योरिटीज़ को हैप्पीएस्ट माइंड्स की 6% हिस्सेदारी बेच दी है। कंपनी के शेयर मंगलवार को 9.53% गिरकर ₹829.90 पर बंद हुए।