एमपी के अस्पताल में नवजात बच्ची की गला घोंटकर की गई हत्या, पुलिस को मां और दादी पर शक
अशोकनगर (मध्य प्रदेश) के एक अस्पताल की एसएनसीयू में नवजात बच्ची की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को एक परिवार की तीसरी बेटी का जन्म हुआ जिसे एसएनसीयू में रखा गया लेकिन वह शनिवार को मृत मिली। पुलिस को शक है कि मां या दादी ने गला घोंटकर बच्ची की हत्या की है।