अशोभनीय है: अरविंद केजरीवाल पर तरल पदार्थ फेंके जाने पर जेडीयू
ग्रेटर कैलाश (दिल्ली) में पदयात्रा के दौरान दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तरल पदार्थ फेंके जाने पर जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है, "यह बिल्कुल अशोभनीय है।" उन्होंने कहा, "यह क्षमा योग्य नहीं है। दिल्ली पुलिस को मामले में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए...ऐसे लंपट लोग राजनीति में सुर्खियों में बने रहने के लिए ऐसे कृत्य करते हैं।"