अश्विन की तुलना में लायन अधिक 'संपूर्ण' गेंदबाज़ हैं: पूर्व द. अफ्रीकी स्पिनर पॉल एडम्स
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्पिनर पॉल एडम्स ने मंगलवार को कहा कि ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नेथन लायन भारत के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की तुलना में अधिक 'संपूर्ण' गेंदबाज़ हैं। उन्होंने कहा, "अश्विन के पास कैरम बॉल है जो गेंद को विपरीत दिशाओं में घुमा सकती है लेकिन लायन ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने स्पिन के साथ बहुत अधिक ओवर गेंदबाज़ी की है।"