अश्विन ने चुनी आईपीएल 2025 की अपनी टीम, विराट कोहली को रखा बाहर

पूर्व भारतीय ऑल-राउंडर रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल-2025 की अपनी टीम चुनी है। उन्होंने अपनी 12 सदस्यीय टीम से विराट कोहली को बाहर रखा है। उन्होंने श्रेयस अय्यर को कप्तान और साई सुदर्शन-फिल साल्ट को ओपनर चुना है। टीम में सूर्यकुमार यादव, निकोलस पूरन, शशांक सिंह, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, कुलदीप यादव/नूर अहमद, जॉश हेज़लवुड, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा हैं।

Load More