अश्विन ने चुने टॉप-3 भारतीय टेस्ट बल्लेबाज़, 10122 रन वाले पूर्व ओपनर को रखा बाहर

पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने शनिवार को अपने टॉप-3 भारतीय टेस्ट बल्लेबाज़ चुने और सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ व विराट कोहली को सूची में शामिल किया। हालांकि, उनकी सूची में 125 टेस्ट में 10,122 रन बनाने वाले पूर्व ओपनर सुनील गावस्कर को जगह नहीं मिली। उन्होंने टॉप 5 में जगह देते हुए गावस्कर को चौथे नंबर पर रखा।

Load More