'वह रन मशीन था, उसे मौके मिलने चाहिए', यशस्वी जायसवाल को नजरअंदाज किए जाने पर अश्विन
पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने यशस्वी जायसवाल को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे श्रृंखला से बाहर रखने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, ''वह रन मशीन था। अगर उसका आत्मविश्वास टूट रहा है तो टीम प्रबंधन/चयनकर्ताओं को चाहिए कि जब भी संभव हो उसे मौका मिले लेकिन उसे बिल्कुल भी मौके नहीं मिल रहे और यह बहुत अन्यायपूर्ण है।''