अश्विन ने जड़ा इस सीज़न में भारत की ओर से पहला टेस्ट शतक

बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारतीय ऑल-राउंडर रविचंद्रन अश्विन ने 108 गेंदों पर शतक जड़ दिया है। गौरतलब है कि इस टेस्ट सीज़न में भारत की ओर से यह पहला टेस्ट शतक है। यह अश्विन का छठा टेस्ट शतक है। अश्विन ने अपनी पारी में 10 चौके और 2 छक्के जड़े।

Load More