नमन धीर को बनाया जा सकता है मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान: आर अश्विन
पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि नमन धीर को मुंबई इंडियंस के भविष्य के कप्तान के तौर पर खारिज नहीं किया जा सकता। अश्विन ने उनके शांत स्वभाव और खेल को समझने के तरीके को कप्तानी के लिहाज से अहम बताया। गौरतलब है कि हार्दिक पंड्या से कप्तानी छीनी जा सकती है।