अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी की ₹80 करोड़ की सिक्योरिटी को दिल्ली हाईकोर्ट ने किया रिलीज़
दिल्ली हाईकोर्ट ने भारतपे के पूर्व एमडी अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन की ₹80-करोड़ की सिक्योरिटी रिलीज़ करने की अनुमति दी है। हाईकोर्ट ने धोखाधड़ी के आरोपों का सामना कर रहे अशनीर-माधुरी को अमेरिका जाने से पहले सिक्योरिटी जमा कराने को कहा था। उन्हें बच्चों के समर स्कूल के लिए बारी-बारी से अमेरिका जाने की अनुमति मिली थी।