भारतपे के पूर्व एमडी अशनीर ग्रोवर ने अपने नाम का ट्रेडमार्क कराया है। वकील अदिति टुटेजा ने लिंक्डइन पर ट्रेडमार्क सर्टिफिकेट शेयर कर लिखा, "काफी कानूनी प्रक्रियाओं के बाद...हमने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।" उन्होंने कहा, "भारत में सेलेब्रिटी ट्रेडमार्क एक जटिल मुद्दा है…लेकिन सेलेब्रिटी अपने नाम को प्रोटेक्ट करने के लिए मौजूदा कानूनों का लाभ उठा सकते हैं।"