अशनीर के परिवार ने भव्य जीवनशैली के लिए कंपनी के फंड्स का दुरुपयोग किया: भारतपे
भारतपे ने बुधवार को आरोप लगाया कि अशनीर ग्रोवर के परिवार ने 'खुद को संपन्न करने व भव्य जीवनशैली' के लिए कंपनी के फंड्स का 'दुरुपयोग' किया। बकौल भारतपे, ग्रोवर के परिवार ने फर्ज़ी वेंडर्स के ज़रिए कंपनी के खातों से धन निकाला। भारतपे ने अशनीर के इस्तीफे के एक दिन बाद उन्हें संस्थापक पद से हटा दिया है।