अशनीर ने उबर इंडिया के प्रेसिडेंट के पोस्ट का उड़ाया मज़ाक; उन्होंने डिलीट किया अपना पोस्ट
उबर इंडिया के प्रेसिडेंट प्रभजीत सिंह ने लिंक्डइन पोस्ट में बताया कि भारतीयों ने 2022 में उबर से 4.5 बिलियन किलोमीटर की यात्रा की जो पृथ्वी से सौर मंडल के आखिरी ग्रह की दूरी के बराबर है। अशनीर ग्रोवर ने इसका मज़ाक उड़ाते हुए लिखा, "किसी को...चांद के लिए उबर थोड़ी पकड़नी है।" सिंह ने पोस्ट डिलीट कर दिया है।