अशनीर ने कहा- इंदौर ने स्वच्छता सर्वे खरीद लिया है; शहर में जलाया गया उनका पुतला
ऑन्ट्रप्रेन्योर अशनीर ग्रोवर ने इंदौर के एक कार्यक्रम में कहा है, "मैं 3-4 साल से सुन रहा हूं कि इंदौर सबसे स्वच्छ शहर है। साफ है कि आपने (स्वच्छता) सर्वे खरीद लिया है।" इसके बाद इंदौर के सफाईकर्मियों ने उनका पुतला जलाया और शहर के 56 दुकान फूड हब के व्यापारी असोसिएशन ने उन पर बैन लगा दिया है।