अशनीर ने शेयर की दिल्ली में दिखी 'क्रॉस ब्रीड टेस्ला' कार की तस्वीर, लोगों ने दी प्रतिक्रिया
उद्यमी अशनीर ग्रोवर ने दिल्ली की सड़क पर दिखी बीवाईडी (बिल्ड योर ड्रीम्स) कंपनी की एटो 3 कार की तस्वीर 'X' पर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "दुनिया की पहली 'क्रॉस ब्रीड टेस्ला'! किसी लड़के ने करोल बाग में वास्तव में अपना सपना पूरा कर लिया।" एक 'X' यूज़र ने कमेंट किया, "भारत में क्रिएटिविटी की कोई कमी नहीं है।"