अशनीर ने ₹10 करोड़ का डाइनिंग टेबल खरीदने वाली बात नकारी
उद्यमी अशनीर ग्रोवर ने ₹10 करोड़ का डाइनिंग टेबल खरीदने वाली बात को खारिज करते हुए कहा है, "टेबल की कीमत इसके 0.5% के बराबर भी नहीं है।" उन्होंने ट्वीट किया, "क्या यह स्पेस रॉकेट है?...टाइम मशीन है?...मेरे पास सबसे महंगी मेज का...विश्व रिकॉर्ड नहीं है...मीडिया भारतपे के झूठे झांसे में न आए- उनकी तरह आप भी विश्वसनीयता खो देंगे।"