अशांति फैलाने की नापाक साज़िश: जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले को लेकर उप-राज्यपाल

जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि रियासी में तीर्थयात्रियों की बस पर हुआ आतंकी हमला जम्मू क्षेत्र में अशांति फैलाने की नापाक साज़िश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि घटना के लिए ज़िम्मेदार लोगों को दंडित करने के लिए पुलिस, सीआरपीएफ और सेना ने संयुक्त अभियान चलाया है। आतंकी हमले में 9 लोगों की मौत हुई है।

Load More