अशोक गहलोत ने कहा- मैंने बेटे वैभव को जनता को सौंप दिया है; पूर्व ओएसडी बोले- सौंपा या थोपा
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने X पर अपने बेटे व जालौर-सिरोही लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार वैभव गहलोत का वीडियो शेयर कर लिखा है, "मैंने वैभव को अब आपको (जनता को) सौंप दिया है।" इस पर अशोक गहलोत के पूर्व ओएसडी लोकेश शर्मा ने उनका पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "सौंप दिया है या थोप दिया है..!"