अश्विन एक ऐप की तरह हैं जो हर 6 महीने में अपडेट होता रहता है: मॉन्टी पनेसर
इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मॉन्टी पनेसर ने भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को लेकर कहा है, "वह एक ऐप की तरह हैं जो हर 6 महीने में अपडेट होता रहता है।" उन्होंने कहा, "जब अश्विन की गेंदबाज़ी की बात आती है तो मुझे लगता है कि मैं एक छात्र हूं और मैं उनकी गेंदबाज़ी से लगातार कुछ नया सीख रहा हूं।"