अश्विन और जेम्स ऐंडरसन के बीच हुई नोकझोंक; वीडियो हुआ वायरल

विशाखापत्तनम टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय ऑल-राउंडर रविचंद्रन अश्विन और इंग्लिश पेसर जेम्स ऐंडरसन के बीच नोकझोंक हो गई। गेंदबाज़ी के लिए ऐंडरसन के दौड़ने के दौरान नॉन-स्ट्राइकर छोर पर खड़े अश्विन अपना हाथ आगे करते दिखे। इस पर ऐंडरसन रुक गए और अंपायर से शिकायत करने से पहले उन्होंने अश्विन से कुछ कहा। इसका वीडियो वायरल हो गया है।

Load More