अश्विन का 500 विकेट लेना बड़ी उपलब्धि होगी, आशा है कि वह इस मैच में ही ऐसा करेंगे: जडेजा
भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा, "रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट में अपने करियर का 500वां विकेट लेते हैं तो यह बड़ी उपलब्धि होगी।" उन्होंने कहा, "उम्मीद है...अश्विन इस मैच में ही यह मुकाम हासिल करेंगे।" अश्विन 500 विकेट लेने से 7 विकेट दूर हैं।