अश्विन की गेंदबाज़ी में महारत काफी हद तक नोलन की फिल्मों की तरह है: दिनेश कार्तिक
क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को लेकर कहा है, "अश्विन की गेंदबाज़ी और उनकी कला में महारत काफी हद तक क्रिस्टोफर नोलन की फिल्मों की तरह है।" कार्तिक ने कहा, "मैंने लेख पढ़ा था जिसमें अश्विन ने उनके द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले ऐंगल के बारे में बताया था...सामान्य ऐंगल के अलावा अन्य मूव भी बताए थे।"