अश्विन द्वारा डाइव मारने के बावजूद चौका न बचा पाने पर रोहित शर्मा का रिऐक्शन हुआ वायरल
हैदराबाद में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन रविचंद्रन अश्विन द्वारा डाइव मारने के बावजूद चौका न बचा पाने पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के रिऐक्शन का वीडियो वायरल हो गया है। अश्विन ने हाथ-पैर दोनों से गेंद को रोकने की कोशिश की लेकिन वह विफल रहे। गेंद के बाउंड्री लाइन के पार जाने पर रोहित निराश दिखे।