अश्विन ने आईपीएल 2024 की नीलामी में खिलाड़ियों की बोलियों को लेकर लगाए अनुमान
ऑल-राउंडर आर अश्विन ने आईपीएल-2024 की नीलामी में खिलाड़ियों की बोलियों को लेकर अनुमान लगाते हुए एक इंस्टाग्राम रील शेयर की है। अश्विन के अनुसार, ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ मिचल स्टार्क और पैट कमिंस ₹14 करोड़ से अधिक जबकि शाहरुख खान और वनिंदु हसरंगा ₹10-₹14 करोड़ में खरीदे जा सकते हैं। बकौल अश्विन, ट्रैविस हेड ₹2-₹4 करोड़ में बिक सकते हैं।