अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट लेकर तोड़े कई रिकॉर्ड
रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट में अनिल कुंबले को पछाड़कर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय बन गए हैं। अश्विन ने अब भारत में टेस्ट में सर्वाधिक 26 बार 5-विकेट हॉल लिए हैं। पारी में 6-विकेट लेकर अश्विन ने भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए टेस्ट मैचों में नेथन लायन के सर्वाधिक विकेट (113) के रिकॉर्ड की भी बराबरी की।