अश्विन ने पैरोडी अकाउंट को शिवरामकृष्णन के 'कॉल मी' मीम से दिया जवाब, पोस्ट हुआ वायरल
रविचंद्रन अश्विन ने 'X' पर गृह मंत्री अमित शाह के पैरोडी अकाउंट के पोस्ट पर पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन के 'कॉल मी प्लीज़' मीम से जवाब दिया है। पैरोडी अकाउंट द्वारा मिलने के लिए कहने पर अश्विन ने लिखा, "ठीक है सर...कब और कहां तय कर (प्लीज़ कॉल करिए)।" शिवरामकृष्णन ने पिछले साल अश्विन को 'सबसे अनफिट क्रिकेटर' बताया था।