अश्विन ने बेयरस्टो के आउट होने पर उनके सामने से गुज़रते हुए आक्रामक अंदाज़ में मनाया जश्न
भारतीय ऑल-राउंडर आर अश्विन ने विशाखापत्तनम टेस्ट में इंग्लैंड की दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर आउट हुए इंग्लिश बल्लेबाज़ जॉनी बेयरस्टो के सामने से गुज़रते हुए आक्रामक अंदाज़ में जश्न मनाया। अश्विन के इस जश्न का वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है। वीडियो में अश्विन के आक्रामक जश्न के बाद बेयरस्टो उनसे कुछ कहते दिख रहे हैं।