अश्विन बने अपने 100वें टेस्ट मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज़
भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अपने 100वें टेस्ट मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट में 128 रन देकर 9 विकेट लिए। वहीं, अपने 100वें टेस्ट में पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) ने 141 रन देकर 9 विकेट और पूर्व स्पिनर शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया) ने 231 रन देकर 8 विकेट लिए थे।