अश्विन बने आईपीएल में छठे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़, अमित मिश्रा को पछाड़ा
राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन मंगलवार को आईपीएल के इतिहास में छठे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में 4-0-24-3 के गेंदबाज़ी आंकड़े दर्ज किए और अब उनके 207 मैचों में 176 विकेट हो गए हैं। अश्विन ने अमित मिश्रा को पछाड़ा जिन्होंने 162 मैच में 174 विकेट लिए हैं।