अश्विनी वैष्णव दोबारा बने रेल मंत्री, ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिला संचार मंत्रालय
गुना से जीतकर आए ज्योतिरादित्य सिंधिया को एनडीए की नई सरकार में संचार मंत्री बनाया गया है जबकि अरुणाचल प्रदेश (पश्चिम) से जीते किरण रिजिजू को संसदीय कार्य मंत्रालय दिया गया है। वहीं, अश्विनी वैष्णव दोबारा रेल मंत्री बने हैं और उन्हें सूचना-प्रसारण मंत्रालय भी दिया गया है। वहीं, पीयूष गोयल को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय दिया गया है।