अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे बिहार के स्वास्थ्य मंत्री को सिर पर पहना दिया गया शू कवर
बेगूसराय (बिहार) में सदर अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को अस्पताल कर्मियों ने सर्जिकल हेड कवर के बजाए शू कवर पहना दिया जिसकी तस्वीरें वायरल हो गई हैं। बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने X पर लिखा, "मंत्री जी को अंतर भी मालूम नहीं। अब आप बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था की कल्पना करिए।"