अस्पताल ने थमाया ₹1.73 करोड़ का बिल तो AI चैटबॉट ने करवा दिए ₹29 लाख! जानें कैसे
अमेरिका के एक अस्पताल ने एक परिवार को चार घंटे के इलाज का $1,95,000 (लगभग ₹1.73 करोड़) का बिल थमाया। रिपोर्ट्स के अनुसार, एआई चैटबॉट 'क्लॉड' ने बिल में छिपी डबल बिलिंग, गलत कोड्स और वेंटिलेटर शुल्क की गड़बड़ियां पकड़ी और इसे $33,000 (लगभग ₹29 लाख) तक घटवा दिया जिसके बाद अस्पताल को अपनी गलती माननी पड़ी।