अस्पताल पहुंचे महाराष्ट्र के कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे; कहा- बढ़िया हूं

महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मंगलवार को ठाणे (महाराष्ट्र) के एक अस्पताल पहुंचे और बाद में पत्रकारों को बताया कि उनका स्वास्थ्य ठीक है। बकौल रिपोर्ट्स, डॉक्टरों ने एकनाथ शिंदे को स्वास्थ्य की पूरी जांच कराने की सलाह दी है। इससे पहले शिंदे को बुखार और थकान के चलते आराम करने की सलाह दी गई थी।

Load More