अस्पताल में गंदगी देखकर खुद ही वाइपर उठाकर सफाई करने लगे एमपी के मंत्री, सामने आया वीडियो

मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर गुरुवार को शिवपुरी के ज़िला अस्पताल में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान अस्पताल परिसर में गंदगी देखकर तोमर खुद ही वाइपर उठाकर शौचालय की सफाई करने लगे जिसका वीडियो सामने आया है। मंत्री ने ज़िला अस्पताल की सफाई कराने वाली कंपनी के खिलाफ भी एफआईआर करने के निर्देश दिए हैं।

Load More