अस्पताल में भर्ती पोप फ्रांसिस की किडनी में खराबी के शुरुआती लक्षण दिखे: डॉक्टर
रोम (इटली) के जेमेली अस्पताल में भर्ती ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस की हालत नाज़ुक बनी हुई है। डॉक्टरों ने बताया कि पोप फ्रांसिस की किडनी में खराबी के शुरुआती लक्षण दिख रहे हैं लेकिन अभी स्थिति नियंत्रण में है। पोप फ्रांसिस फेफड़े के जटिल संक्रमण से पीड़ित हैं और उन्हें 14 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।