अस्पताल से छुट्टी के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर नज़र आए सलीम खान
दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान सोमवार को अपनी पोती (अभिनेता-निर्देशक अरबाज़ खान की बेटी) सिपारा के पहले जन्मदिन में पहुंचे। अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम फरवरी में अस्पताल में भर्ती हुए थे और उसके बाद यह पहली बार था जब वह सार्वजनिक तौर पर नज़र आए। एक वीडियो में वह लोगों का सहारा लेकर सीढ़ियों से उतरते दिख रहे हैं।