अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं आतिशी, दिल्ली में 5 दिनों के अनशन के बाद हुईं थीं भर्ती

दिल्ली सरकार में मंत्री और 'आप' नेता आतिशी को दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल से गुरुवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। दिल्ली जल संकट और हरियाणा से पानी की आपूर्ति को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के दौरान आतिशी की तबीयत बिगड़ी थी और उन्हें 25 जून को भर्ती कराया गया था। आतिशी का शुगर लेवल 36 मिलीग्राम/डीएल तक गिर गया था।

Load More