अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं जान्हवी कपूर, फूड पॉइज़निंग के कारण हुई थीं भर्ती
गंभीर फूड पॉइज़निंग के बाद अस्पताल में भर्ती हुईं ऐक्ट्रेस जान्हवी कपूर अब डिस्चार्ज हो गई हैं। उनके पिता बोनी कपूर ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा, "उन्हें आज सुबह (शनिवार) छुट्टी दे दी गई। अब वह काफी बेहतर हैं।" गौरतलब है, अंबानी परिवार की शादी में दिखने के कुछ दिन बाद उनके बीमार होने की खबर आई थी।