असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए अब तक 6.5 करोड़ से ज़्यादा लोगों ने फाइल किया ITR
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को बताया कि 20-अगस्त तक असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए 6.5 करोड़ से अधिक ITR दाखिल किए जा चुके हैं जिनमें 2 करोड़ से ज़्यादा ITR-3 और ITR-4 शामिल हैं। विभाग ने टैक्सपेयर्स से आखिरी समय की भीड़ से बचने और ITR-3, 4, 5 और 7 (नॉन-ऑडिट) 31-अगस्त से पहले दाखिल करने को कहा है।