असंवैधानिक: निजी क्षेत्र में हरियाणा के स्थानीय लोगों को 75% कोटा पर पंजाब व हरियाणा एचसी

पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने शुक्रवार को ₹30,000/माह से कम वेतन वाली निजी क्षेत्र की नौकरियों में हरियाणा में स्थानीय लोगों के लिए 75% कोटा वाले कानून को 'असंवैधानिक' करार दिया। कोर्ट ने इस कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं को स्वीकारते हुए यह बात कही। एक याचिकाकर्ता ने कानून को न्याय, समानता और स्वतंत्रता के सिद्धांतों के विपरीत बताया।

Load More