असत्य का समय हो सकता है, युग नहीं: UP उप-चुनाव के नतीजे पर अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश विधानसभा उप-चुनाव के नतीजे पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है, "असत्य का समय हो सकता है लेकिन युग नहीं।" उन्होंने कहा, "'इलेक्शन' को 'करप्शन' का पर्याय बनाने वालों के हथकंडे सामने आए हैं। दुनिया ने इस उप-चुनाव में चुनावी राजनीति का सबसे विकृत रूप देखा।" अब तक सपा 2 जबकि बीजेपी 4 सीट जीत चुकी है।