असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में सांसद के तौर पर शपथ लेने के बाद लगाया 'जय फिलिस्तीन' का नारा

एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को लोकसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेने के बाद 'जय भीम, जय मीम, जय तेलंगाना, जय फिलिस्तीन, तकबीर, अल्ला-हू-अकबर' का नारा लगाया। इसपर बीजेपी के कई सांसदों ने विरोध दर्ज करवाया। वहीं, प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने कहा कि अगर ओवैसी ने कोई आपत्तिजनक बात कही है तो उसे रिकॉर्ड से हटाया जाएगा।

Load More