असदुद्दीन ओवैसी को दिल्ली पुलिस ने 'भड़काऊ बयानों' को लेकर एफआईआर में किया नामजद
एएनआई के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और धार्मिक नेता यति नरसिंहानंद को कथित भड़काऊ बयानों को लेकर अपनी एक एफआईआर में नामजद किया है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने बीजेपी से निलंबित नुपुर शर्मा, पूर्व बीजेपी नेता नवीन कुमार जिंदल और पत्रकार सबा नकवी के खिलाफ नफरत फैलाने के आरोप में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं।