असम CM ने ₹10 लाख बाढ़ सहायता राशि देने पर समय को दिया धन्यवाद, फैंस ने दिलाई FIR की याद
स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹10 लाख दिए हैं जिस पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पोस्ट कर उनका आभार जताया है। इस पर फैन्स ने सरमा को 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' विवाद पर समय की आलोचना करने की याद दिलाई। असम पुलिस ने कॉमेडियन पर FIR दर्ज की थी।