असम के अस्पताल ने महिला डॉक्टरों को 'रात में बाहर जाने से बचने' को कहा, हुई आलोचना
असम के सिलचर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (एसएमसीएच) ने एडवाइज़री जारी कर महिला डॉक्टरों को 'रात में बाहर जाने से बचने' को कहा है। एडवाइज़री में कहा गया है कि डॉक्टर व स्टाफ ड्यूटी के दौरान संयंमित व्यवहार करें और लोगों का अनावश्यक ध्यान आकर्षित करने से बचें। अस्पताल की इस एडवाइज़री की काफी आलोचना हो रही है।