असम की एक जेल में लोहे की ग्रिल तोड़कर और 20 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हुए 5 कैदी
असम की मोरीगांव ज़िला जेल से शुक्रवार तड़के 5 विचाराधीन कैदी फरार हो गए जिनकी तलाश जारी है। मोरीगांव के ज़िला आयुक्त देवाशीष शर्मा ने बताया कि पांचों कैदी पॉक्सो के तहत आरोपी थे और कैदियों ने लोहे की ग्रिल तोड़ दीं और कंबल, चादर व लुंगी की मदद से जेल की 20 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गए।