असम के ओरंग राष्ट्रीय उद्यान में बाघ ने होमगार्ड पर किया हमला, हुई मौत
वन विभाग के अधिकारी प्रदीप्त बरुआ ने गुरुवार को बताया कि असम के ओरंग राष्ट्रीय उद्यान में एक बाघ ने होमगार्ड पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। बकौल अधिकारी, बुधवार शाम 2 होमगार्ड उद्यान के बिलपारा क्षेत्र में गश्त कर रहे थे तभी बाघ ने एक होमगार्ड पर हमला किया और उसे जंगल में खींचकर ले गया।