असम के काज़ीरंगा नैशनल पार्क में रहते हैं दुनिया में सबसे ज़्यादा एक सींग वाले गैंडे
असम के काज़ीरंगा नैशनल पार्क को गैंडे का घर कहा जाता है और दुनिया में सबसे ज़्याद एक सींग वाले गैंडे यहीं पाए जाते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया की कुल संख्या के लगभग 70% गैंडे (करीब 2,400 गैंडे) यहीं निवास करते हैं। यूनेस्को ने 1985 में काज़ीरंगा नैशनल पार्क को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था।